फीफा विश्व कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी दूसरे स्थान पर
नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। फ्रांस ने मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर लिया है। इसी के साथ टूर्नामेंट के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाले गोल्डन बूट की…

नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। फ्रांस ने मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर लिया है। इसी के साथ टूर्नामेंट के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाले गोल्डन बूट की दौड़ भी रोमांचक होती जा रही है।
फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी भी 8 गोल कर चुके हैं, लेकिन उनके नाम केवल 1 असिस्ट होने के कारण वे दूसरे स्थान पर हैं। नॉर्वे के एरलिंग हालैंड 7 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
इंग्लैंड के हैरी केन 6 गोल और 1 असिस्ट के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि फ्रांस के उस्मान डेम्बेले 5 गोल और 2 असिस्ट के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
इसके अलावा सेनेगल के इस्माइला सार, स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल, मेक्सिको के जूलियन क्विनोनेस, इंग्लैंड के जूड बेलिंघम और ब्राज़ील के विनीसियस जूनियर ने 4-4 गोल किए हैं। इन सभी खिलाड़ियों के नाम 1-1 असिस्ट भी दर्ज है, जिससे क्वार्टर फाइनल के बाद गोल्डन बूट की यह जंग और भी दिलचस्प हो गई है।
फीफा के नियमों के अनुसार यदि दो या उससे अधिक खिलाड़ी समान संख्या में गोल करते हैं, तो पहले असिस्ट की संख्या और उसके बाद मैदान पर खेले गए कम मिनट के आधार पर विजेता का फैसला किया जाएगा।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ गोल्डन बूट की यह जंग और भी रोमांचक हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
