द इंडियन व्यू

फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने 10 खिलाड़ियों के साथ मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचा

मेक्सिको सिटी : जूड बेलिंगहैम के शानदार दो गोल और हैरी केन की पेनल्टी की बदौलत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे इंग्लैंड ने सोमवार की सुबह (भारतीय समयानुसार) मेजबान मेक्सिको को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर फीफा विश्व कप…

Ragwendra P Singh
July 6, 2026
3 min read
फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने 10 खिलाड़ियों के साथ मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचा

मेक्सिको सिटी : जूड बेलिंगहैम के शानदार दो गोल और हैरी केन की पेनल्टी की बदौलत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे इंग्लैंड ने सोमवार की सुबह (भारतीय समयानुसार) मेजबान मेक्सिको को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। एस्टादियो एज़्टेका में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शानदार जुझारूपन दिखाया।

 

अब इंग्लैंड का सामना क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगा, जिसकी अगुआई स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड कर रहे हैं।

 

पहले हाफ में जूड बेलिंगहैम ने महज 98 सेकेंड के भीतर दो गोल दागकर इंग्लैंड को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। पहला गोल उन्होंने बुकायो साका के शानदार क्रॉस पर हेडर से किया, जबकि दूसरा गोल हैरी केन के पास पर जोरदार शॉट लगाकर किया।

 

इन दो गोलों ने मेक्सिको को एज़्टेका स्टेडियम में 90 मुकाबलों में मिली सिर्फ तीसरी हार की ओर धकेल दिया।

 

मेक्सिको ने जूलियन क्विनोनेस के गोल से वापसी की कोशिश की और पहला हाफ 2-1 पर समाप्त हुआ।

 

दूसरे हाफ के 54वें मिनट में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा, जब जारेल क्वानसा को वीएआर समीक्षा के बाद जीसस गालार्डो पर खतरनाक टैकल के लिए सीधा रेड कार्ड दिखा दिया गया।

 

हालांकि, 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद इंग्लैंड ने छह मिनट बाद अपनी बढ़त बढ़ा ली। एंथनी गॉर्डन को मेक्सिको के गोलकीपर राउल रेंजल ने पेनल्टी बॉक्स में गिरा दिया, जिसके बाद हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया।

 

यह केन का टूर्नामेंट में छठा गोल था और वह गोल्डन बूट की दौड़ में एरलिंग हालैंड, लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे से सिर्फ एक गोल पीछे हैं।

 

मेक्सिको ने अंत तक दी टक्कर

 

इसके बाद मेक्सिको को भी पेनल्टी मिली, जिसे राउल जिमेनेज़ ने गोल में बदलकर अंतर 3-2 कर दिया। अंतिम 20 मिनट और फिर 11 मिनट के अतिरिक्त समय में मेक्सिको ने लगातार दबाव बनाया, लेकिन इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति और गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बचाए रखी।

 

तूफान के कारण एक घंटे देर से शुरू हुआ मैच

 

मेक्सिको सिटी में तेज बारिश और आंधी के कारण मैच निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू हुआ। इसके बावजूद 80 हजार से अधिक दर्शकों से खचाखच भरे एज़्टेका स्टेडियम में जबरदस्त माहौल देखने को मिला।

 

इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस टुखेल ने इस मुकाबले में तीन बदलाव किए थे। टीम को शुरुआत में ऊंचाई (2,240 मीटर) और मेक्सिको के आक्रामक खेल से तालमेल बैठाने में चुनौती मिली, लेकिन खिलाड़ियों ने दबाव को बखूबी संभाला।

 

1986 की यादें हुईं धुंधली

 

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 1986 विश्व कप की उन कड़वी यादों को भी पीछे छोड़ दिया, जब इसी एज़्टेका स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना ने 'हैंड ऑफ गॉड' सहित दो गोल कर इंग्लैंड को बाहर कर दिया था।

 

लगातार तीसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची इंग्लैंड की टीम अब 60 वर्षों से चले आ रहे बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब के इंतजार को खत्म करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ चुकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…