द इंडियन व्यू

फिर से जमेगा क्रिकेट का रंग : लखनऊ में 19 व 27 मई को मैच

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण बीसीसीआई ने 9 मई को एक हफ्ते के लिए आईपीएल को सस्पेंड कर दिया था। इससे पहले 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मैच बीच में ही रोक दिया गया था। @IPL अब जब दोनों देशों के बीच…

Ragwendra P Singh
May 12, 2025
1 min read
फिर से जमेगा क्रिकेट का रंग : लखनऊ में 19 व 27 मई को मैच

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण बीसीसीआई ने 9 मई को एक हफ्ते के लिए आईपीएल को सस्पेंड कर दिया था। इससे पहले 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मैच बीच में ही रोक दिया गया था।

@IPL

अब जब दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम हो गया है, तो बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी मैचों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, लीग की दोबारा शुरुआत 17 मई से होगी।

https://twitter.com/IPL/status/1921972126946414619

बचे हुए 17 मैच देश के 6 अलग-अलग स्टेडियमों में होंगे। 19 मई को लखनऊ और हैदराबाद के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर होगा, जबकि 27 मई को आरसीबी और लखनऊ का मुकाबला लखनऊ के इकाना में खेला जायेगा। आईपीएल का फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।