द इंडियन व्यू

फिनलैंड के राष्ट्रपति 4 से 7 मार्च तक भारत दौरे पर, रायसीना डायलॉग में होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली : फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। विदेश मंत्रालय के…

Ragwendra P Singh
March 2, 2026
1 min read
फिनलैंड के राष्ट्रपति 4 से 7 मार्च तक भारत दौरे पर, रायसीना डायलॉग में होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली : फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रपति स्टब इस दौरान नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 11वें रायसीना डायलॉग में मुख्य अतिथि और कीनोट स्पीकर होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर यह उनकी भारत में राष्ट्रपति के रूप में पहली यात्रा होगी।

 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति स्टब द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति स्टब के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे।

 

यात्रा के दौरान राष्ट्रपति स्टब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी उनसे भेंट करेंगे। इसके बाद वे मुंबई जाएंगे, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात करेंगे। साथ ही भारतीय उद्योग जगत के नेताओं से संवाद करेंगे और मुंबई विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…