फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल: भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित 25वां संस्करण
इस रविवार को खेल मंत्री मनसुख मांडविया देशव्यापी कार्यक्रम ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 25वें संस्करण तिरंगा रैली का नेतृत्व करेंगे जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों को सम्मानित किया जाएगा। साभार : गूगल ओलंपिक पदक विजेता…

इस रविवार को खेल मंत्री मनसुख मांडविया देशव्यापी कार्यक्रम ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 25वें संस्करण तिरंगा रैली का नेतृत्व करेंगे जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों को सम्मानित किया जाएगा।

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, पहलवान सरिता मोर, पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता सबा करीम और बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी रैली के दिल्ली चरण में मांडविया के साथ होंगे।
रैली को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में 1,200 से अधिक साइकिल चालकों के इस तिरंगा रैली में भाग लेने की उम्मीद है। इसके साथ ही देश भर में 2000 से अधिक स्थानों पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। ओडिशा में राज्य के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति तिरंगा रैली के भुवनेश्वर संस्करण को हरी झंडी दिखाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
