‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुए लोग, खुद को फिट रखने का दिया संदेश
नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू मोती बाग में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने खुद को फिट रखने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की अपील की। ‘फिट…

नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू मोती बाग में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने खुद को फिट रखने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की अपील की।
‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुए एक शख्स ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह एक अच्छा अभियान है। मेरा मानना है कि लोगों को खुद को फिट रखने के लिए सुबह-सुबह शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कुछ न कुछ एक्टिविटी करनी चाहिए।
वहीं, एक अन्य शख्स ने बताया कि मैं साइकिलिंग नहीं करता हूं, लेकिन यह एक अच्छा अभियान है। मैं खुद को फिट रखने के लिए योग, क्रिकेट और जिम जाता हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।
कार्यक्रम में शामिल हुए एक युवा ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के लिए पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, मैं सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ में अधिक से अधिक तादाद में जुड़ें। ताकि स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिले और खुद की सेहत में सुधार हो।
कार्यक्रम में शामिल हुई एक महिला ने बताया कि फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने साल 2019 में की थी। उसके बाद से फिटनेस से संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उसी की तर्ज पर हर संडे को ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इससे फिटनेस का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। मेरा मानना है कि साइकिलिंग करने से शरीर के लिए काफी लाभ होता है।
बता दें कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के तहत आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। साइकिलिंग हृदय रोग, मधुमेह और मोटापे जैसे रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
