फिजी के पीएम राबुका की भारत यात्रा का शेड्यूल जारी, पीएम मोदी समेत इन नेताओं से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली : फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामाडा राबुका और उनकी पत्नी सुलुएति राबुका 24 से 27 अगस्त, 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। उनके इस दौरे का उद्देश्य भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और…

नई दिल्ली : फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामाडा राबुका और उनकी पत्नी सुलुएति राबुका 24 से 27 अगस्त, 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। उनके इस दौरे का उद्देश्य भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।
विदेश मंत्रालय ने फिजी के प्रधानमंत्री के दौरे का शेड्यूल जारी किया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामाडा राबुका 24 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। उसी दिन रात में वे होटल आईटीसी मौर्या में केंद्रीय मंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट करेंगे।
फिजी के प्रधानमंत्री 25 अगस्त को सुबह 11 बजे राजघाट जाएंगे, जहां वे महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उसी दिन सुबह 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी। इस दौरान समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान होगा और एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा। सोमवार शाम राष्ट्रपति भवन में वे राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, 26 अगस्त को फिजी के प्रधानमंत्री नई दिल्ली के सप्तु हाउस में भारतीय विश्व मामलों की परिषद (आईसीडब्ल्यूए) में ओशन ऑफ पीस विषय पर व्याख्यान भी देंगे। 27 अगस्त को वे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे।
यह यात्रा भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग के नए अवसरों को तलाशने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगी।
भारत और फिजी के बीच लंबे समय से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक सांस्कृतिक जुड़ाव, प्रवासी भारतीय समुदाय और आपसी सहयोग इन रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं। प्रधानमंत्री राबुका की यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को हर क्षेत्र में और सुदृढ़ करने तथा लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव को गहरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बता दें कि फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका ने पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का बॉस बताया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
