बराबरी के बाद शूट-आउट में लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल की जीत, झांसी उपविजेता
लखनऊ। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम, गोमतीनगर लखनऊ में आयोजित जूनियर पुरुष स्टेट हॉकी टूर्नामेंट 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी को शूट-आउट में 2–1 से पराजित कर…

लखनऊ। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम, गोमतीनगर लखनऊ में आयोजित जूनियर पुरुष स्टेट हॉकी टूर्नामेंट 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी को शूट-आउट में 2–1 से पराजित कर खिताब जीत लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2–2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की ओर से 9वें मिनट में अतीफ ने फील्ड गोल किया, जबकि 12वें मिनट में अजीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। झांसी की ओर से 14वें मिनट में प्रवीण यादव तथा 55वें मिनट में राहुल पटेल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया।
निर्णायक शूट-आउट में लखनऊ के रघवेंद्र और अजीत सफल रहे, जबकि गोलकीपर ललित ने शानदार बचाव करते हुए टीम को जीत दिलाई। झांसी की ओर से केवल अंकित पटेल ही शूट-आउट में गोल कर सके। समारोह में मुख्य अतिथि विशेष सचिव कुमार विनीत ने पुरस्कार वितरित किए।
विशिष्ट अतिथियों में रजनीश मिश्रा (महासचिव, उत्तर प्रदेश हॉकी), निशा मिश्रा (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हॉकी), देवेंद्र पॉल (संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश हॉकी), अजय त्रिपाठी ( उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ), लखनऊ के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा सहित रंजीत राज (उप क्रीड़ा अधिकारी) व निशित दीक्षित (कोच के.डी. सिंह) भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रिंस मौर्या, अंपायर सौरभ गुप्ता एवं सुशील महर्षि, अविनाश श्रीवास्तव,संदीप पाठक,बृजेश कुशवाहा,रवि जायसवाल,सचिन चौहान,कवि यादव भी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
