फ्रेंच ओपन : पुरुष और महिला एकल में शीर्ष खिलाड़ियों की जीत
विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको गॉफ फ्रेंच ओपन के अपने-अपने मुकाबलों में जीत के साथ अगले दौर में आगे बढ़ने में सफल रहे। साभार : गूगल…
विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको गॉफ फ्रेंच ओपन के अपने-अपने मुकाबलों में जीत के साथ अगले दौर में आगे बढ़ने में सफल रहे।

सिनर ने दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के रिचर्ड गासकेट को 6-3, 6-0, 6-4 से हराकर उनका करियर खत्म किया। गासकेट ने पहले ही फ्रेंच ओपन के बाद संन्यास का ऐलान किया था।
तीसरे नंबर पर रहने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव और 14 नंबर के खिलाड़ी आर्थर फिल्स ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। नोवाक जोकोविच ने तीन सेटों में कोरेंटिन मोउटेट को हराया।
जैक ड्रेपर ने दिन के आखिरी मैच में गेल मोनफिल्स को मात दी। ब्रिटेन के पांचवें वरीयता प्राप्त जैक ड्रेपर ने दूधिया रोशनी में तीन घंटे से अधिक समय तक चले मैच में फ्रांस के दिग्गज मोनफिल्स को 6-3, 4-6, 6-3, 7-5 से हराया।
गॉफ ने महिला वर्ग के मैच में 23 गलतियां करने के बावजूद चेक गणराज्य की टेरेजा वैलेंटोवा पर आसान जीत मिली। गॉफ ने 18 साल की खिलाड़ी के खिलाफ 75 मिनट तक चले मुकाबले को 6-2, 6-4 से जीता।
गॉफ के सामने अगले दौर में चेक गणराज्य की एक अन्य खिलाड़ी मारिया बौजकोवा की चुनौती होगी। महिला वर्ग में अन्य विजेताओं में तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला, ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन मैडिसन कीज, 18 वर्षीय मीरा एंड्रीवा और 2023 विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंड्रोसोवा थी।
2019 की उपविजेता वोंड्रोसोवा इस साल गैर-वरीयता प्राप्त हैं। उन्होंने 25वीं रैंकिंग की खिलाड़ी मैग्डालेना फ्रेच को 6-0, 4-6, 6-3 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
