द इंडियन व्यू

फ़ेनेस्टा ओपन में डबल्स के चैम्पियन बने लखनऊ के कौस्तुभ सिंह

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड द्वारा समर्थित तथा ऑल इंडिया टेनिस एसोएशन एवं दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित फेनेस्टा ओपन भारत की सबसे बड़ी डोमेस्टिक टेनिस चैम्पियनशिप है, जिसमें देश भर से शीर्ष पायदान के…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
2 min read
फ़ेनेस्टा ओपन में डबल्स के चैम्पियन बने लखनऊ के कौस्तुभ सिंह

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड द्वारा समर्थित तथा ऑल इंडिया टेनिस एसोएशन एवं दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित फेनेस्टा ओपन भारत की सबसे बड़ी डोमेस्टिक टेनिस चैम्पियनशिप है, जिसमें देश भर से शीर्ष पायदान के दावेदार हिस्सा लेते हैं।

फेनेस्टा ओपन प्रतियोगिता डी.एल.टी.ए. में 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित की गई जिसमें लखनऊ के कौस्तुभ सिंह ने आयु वर्ग अंडर 14 डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया।

कौस्तुभ इस समय अंडर 14 में भारत के नंबर 1 खिलाड़ी हैं कौस्तुभ के डबल्स के पार्टनर राजस्थान के विवान मिर्धा बने जो की इस समय भारत के नंबर 2 के खिलाड़ी हैं।

कौस्तुभ और विवान ने फर्स्ट राउंड में मनोदीप देव (WB) – पुनीथ देव (WB) से 9–6 से क्वार्टर फाइनल में सर्वदन्य सरोड़े (MH) – स्मित उन्दरे (MH) से 9–7 सेमी फाइनल में अर्श कथुरिया (DL) - चंदोग्या त्रिदीव पाठक (AS) से 6–3, 6–4 से जीत कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।

फाइनल राउंड में 4th सीड आर. महेश (KA) –अर्जुन मणिकंदन (KA) से हुआ जिसको 7-6(2), 6–1 से जीत कर डबल्स का खिताब अपने नाम किया। कौस्तुभ सिंह प्ले एन फ़िट टेनिस एकेडमी के कोच मोहम्मद उबैद से ट्रेनिंग लेते हैं। मो.उबैद ने बताया कि कौस्तुभ अपने अगले नेशनल टूर्नामेंट की तैयारी में लग गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।