फर्जी आईडी से वोट डालने पहुंची एनएसयूआई कार्यकर्ता पकड़ी गई, भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के दौरान लॉ सेंटर पर फर्जी आईडी कार्ड के जरिए वोट डालने पहुंची नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़ी एक छात्रा को पकड़ा गया।भाजपा के राष्ट्रीय…

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के दौरान लॉ सेंटर पर फर्जी आईडी कार्ड के जरिए वोट डालने पहुंची नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़ी एक छात्रा को पकड़ा गया।भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते हैं, जबकि उनकी छात्र इकाई एनएसयूआई से जुड़ी कार्यकर्ता फर्जी आईडी के साथ वोट डालने पहुंची और पकड़ी गई।सिद्धार्थ यादव ने कहा कि राहुल गांधी को छात्रों और युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों की जिम्मेदारी है।उल्लेखनीय है कि डूसू चुनाव के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए थे। आज वोटों की गिनती जारी है ।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
