फडणवीस ने बारामती विमान हादसे की जांच कराने की मांग की
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से को पत्र लिखा है। उन्होंने हादसे की जांच…

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से को पत्र लिखा है। उन्होंने हादसे की जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया है।
इससे पहले, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को बताय़ा कि नई दिल्ली स्थित विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के तीन अधिकारियों की एक टीम और मुंबई स्थित नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के तीन अधिकारियों की एक अन्य टीम आज दुर्घटनास्थल पर पहुंची। एएआईबी के महानिदेशक जीवीजी युगंधर भी बुधवार को घटनास्थल पर पहुंच गए थे। दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। एक संपूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करना मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को पुणे जिले में बारामती हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटना में अजीत पवार और चार अन्य की मौत हो गयी थी।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
