प्लेयर ऑफ द मैच बनकर भी दिल जीत गए मोहम्मद सिराज, तन्मय अग्रवाल संग शेयर किया अवॉर्ड
भारतीय टी20 टीम में जगह ना बना पाने वाले मोहम्मद सिराज इस समय डोमेस्टिक क्रिकेट में पसीना बहा रहे हैं। शुक्रवार 12 दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में मोहम्मद सिराज हैदराबाद से खेले। इस…

भारतीय टी20 टीम में जगह ना बना पाने वाले मोहम्मद सिराज इस समय डोमेस्टिक क्रिकेट में पसीना बहा रहे हैं। शुक्रवार 12 दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में मोहम्मद सिराज हैदराबाद से खेले।
इस मैच में तीन विकेट लेकर उन्होंने हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाई और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
सिराज ने इस मैच में 3.5 ओवर गेंदबाजी की जिसमें महज 17 रन खर्ज कर 3 विकेट झटके, उन्हें इस धुआंधार परफॉर्मेंस के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को लेने पहुंचे मोहम्मद सिराज ने कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है।

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद की टीम मुंबई को 131 के स्कोर पर ढेर करने में कामयाब रही थी। इस स्कोर का पीछा हैदराबाद ने 11.5 ओव में 9 विकेट रहते किया।
हैदराबाद के इस रनचेज के हीरो तन्मय अग्रवाल रहे थे जिन्होंने अकेले ही 75 रनों की पारी खेल डाली। मोहम्मद सिराज ने इस मैच की टोन सेट की थी, जिस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं तन्मय 75 रनों की पारी खेलने के बावजूद खाली हाथ रह गए थे।
मगर इस मौके पर मोहम्मद सिराज ने स्पोर्ट्समैनशिप दिखाई और सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उन्होंने इस प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड को टीम के साथी खिलाड़ी तन्मय अग्रवाल के साथ शेयर किया। सिराज के इस जेस्चर ने तन्मय का काफी हौसला बढ़ाया होगा।
मोहम्मद सिराज ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, मगर वनडे और टी20 में उनका नाम नहीं है। वह इस खाली समय में भी क्रिकेट से दूर नहीं रह रहे और लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
