पंजाब किंग्स की प्लेऑफ पर निगाह, दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर के लिए तैयार
एक दशक की नाकामी के बाद सफलता की नयी दास्तान लिख रही पंजाब किंग्स आईपीएल मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी तो उसकी नजरें 11 साल में पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने पर लगी होंगी। साभार : गूगल 2014 सत्र में…

एक दशक की नाकामी के बाद सफलता की नयी दास्तान लिख रही पंजाब किंग्स आईपीएल मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी तो उसकी नजरें 11 साल में पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने पर लगी होंगी।

2014 सत्र में पंजाब लीग में शीर्ष पर रही थी लेकिन फाइनल में हार गई। पंजाब पिछले 18 साल के लीग के इतिहास में एक बार और ही प्लेआफ में पहुंच सकी है। 11 बरस का इंतजार खत्म करने के बाद अब पंजाब की नजरें शीर्ष दो में रहने पर ही नहीं बल्कि एक और फाइनल खेलकर पहला खिताब जीतने पर लगी है।
आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब टीम के हौसले और बढ गए जब उसके विदेशी खिलाड़ी मार्कस स्टोइिनस, जोश इंगलिस, आरोन हार्डी और काइल जैमीसन तीन दिन पहले टीम से जुड़े। ये चारों चयन के लिये उपलब्ध होंगे जब उनकी टीम मुंबई इंडियंस से हारकर यहां पहुंची दिल्ली का सामना करेगी।
भारत-पाक सैन्य टकराव के कारण लीग एक सप्ताह के लिये स्थगित होने के बाद ये विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए थे। पंजाब और दिल्ली के बीच आठ मई को धर्मशाला में मैच पहली पारी के बाद बीच में रद्द कर दिया गया था। टूर्नामेंट बहाल होने के बाद पंजाब टीम ने अपने विदेशी खिलाड़ियों को वापिस बुला लिया।
आईपीएल प्लेआफ में तीन अलग अलग टीमों की कप्तानी करने वाले पहले कप्तान बने पंजाब के श्रेयस अय्यर पर काफी दारोमदार होगा जो बतौर कप्तान अपना शानदार फॉर्म कायम रखना चाहेंगे। पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने वाले अय्यर 2019 और 2020 में दिल्ली को प्लेआफ तक ले जा चुके हैं।
दिल्ली की टीम 2020 में उनकी कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी। पंजाब के लिये प्रभसिमरन सिंह (458 रन), अय्यर (435 रन), प्रियांश आर्य (356 रन ) , अर्शदीप सिंह (11 विकेट) और युजवेंद्र चहल (13 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स को कई मौके मिले लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव साफ नजर आया।
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लौट जाने से भी उसके प्रदर्शन पर असर पड़ा। अब टीम जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेना चाहेगी।
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
