प्लेऑफ की तैयारी : मुंबई इंडियंस ने अनुबंधित किए बेयरस्टो, ग्लीसन और असलंका
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कुछ विदेशी खिलाड़ी 26 मई को अपने देश लौट जाएंगे। 26 मई को मुंबई का अंतिम लीग मैच भी है। इसके बाद अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करती है तो उसे विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी।…

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कुछ विदेशी खिलाड़ी 26 मई को अपने देश लौट जाएंगे। 26 मई को मुंबई का अंतिम लीग मैच भी है। इसके बाद अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करती है तो उसे विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी।

इसको देखते हुए उसने विकल्प के तौर पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को अनुबंधित किया है। गौरतलब है कि इंग्लैंड के विल जैक्स और दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के अंतिम लीग मैच के बाद वापस लौट जाएंगे।
आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक जैक्स की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे जो 5.25 करोड़ रुपए में टीम में शामिल होंगे। विज्ञप्ति में कहा गया कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन एक करोड़ रुपए के आधार मूल्य पर रेयान रिकेल्टन जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाज चरिथ असलंका 75 लाख रुपए में कॉर्बिन बॉश की जगह लेंगे। विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन और कार्बिन बॉश ने मुंबई के लिए इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
खासतौर पर विल जैक्स और रिकेल्टन ने। इन दोनों ने शीर्ष क्रम में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए बेहद जरूरी रन बनाए थे। रिकेल्टन ने विकेटों के पीछे भी अच्छे से जिम्मेदारी संभाली थी। तीनों वैकल्पिक खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से ही उपलब्ध होंगे, बशर्ते कि मुंबई इंडियंस नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई कर ले।
अगर बात करें मुंबई इंडियंस की तो यह टीम अभी अंक तालिका में शीर्ष चार में है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उसे बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा। वहीं, दिल्ली के लिए भी प्लेऑफ में जगह पक्की करने की शर्त यही है कि वह अपने बचे हुए दोनों मैचों में जीत दर्ज कर ले। वहीं, मुंबई की टीम अगर अपने दोनों मैच जीत लेती और बाकी मैचों के परिणाम भी उसके अनुकूल रहते हैं तो वह प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में भी फिनिश कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
