द इंडियन व्यू

प्रोजेक्ट-18: भारतीय नौसेना रचेगी इतिहास; समुद्र में महाशक्ति बनने के लिए बनेंगे 12 सबसे बड़े ‘नेक्स्ट जेनरेशन’ युद्धपोत

नई दिल्ली: भारत आने वाले वर्षों में अपनी समुद्री ताकत को नई ऊंचाई देने की तैयारी में है। भारतीय नौसेना ‘प्रोजेक्ट-18 नेक्स्ट जेनरेशन डिस्ट्रॉयर (NGD)’ के तहत 10 से 12 अत्याधुनिक स्टील्थ डिस्ट्रॉयर बनाने की योजना पर काम…

Ragwendra P Singh
June 30, 2026
2 min read
प्रोजेक्ट-18: भारतीय नौसेना रचेगी इतिहास; समुद्र में महाशक्ति बनने के लिए बनेंगे 12 सबसे बड़े ‘नेक्स्ट जेनरेशन’ युद्धपोत

नई दिल्ली: भारत आने वाले वर्षों में अपनी समुद्री ताकत को नई ऊंचाई देने की तैयारी में है। भारतीय नौसेना ‘प्रोजेक्ट-18 नेक्स्ट जेनरेशन डिस्ट्रॉयर (NGD)’ के तहत 10 से 12 अत्याधुनिक स्टील्थ डिस्ट्रॉयर बनाने की योजना पर काम कर रही है। आजादी के बाद इसे देश का सबसे महत्वाकांक्षी नौसैनिक युद्धपोत कार्यक्रम माना जा रहा है। नौसेना मुख्यालय और वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (WDB) मिलकर इस परियोजना को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

75 फीसदी उपकरण होंगे स्वदेशी

प्रोजेक्ट-18 के तहत बनने वाले युद्धपोतों का निर्माण देश के प्रमुख शिपयार्ड मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) में किया जाएगा। इन जहाजों में करीब 75 फीसदी स्वदेशी उपकरण और तकनीक का इस्तेमाल होगा। ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत यह परियोजना रक्षा उत्पादन और सैन्य क्षमता, दोनों के लिहाज से बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

 

पुरानी रणनीति से अलग होगा प्रोजेक्ट-18

अब तक भारतीय नौसेना आमतौर पर 3 या 4 युद्धपोतों के छोटे बैच का ऑर्डर देती रही है, जैसा कि प्रोजेक्ट-15A कोलकाता क्लास और प्रोजेक्ट-15B विशाखापत्तनम क्लास डिस्ट्रॉयर में देखा गया। लेकिन प्रोजेक्ट-18 इस रणनीति से अलग है। नौसेना की योजना इन युद्धपोतों को वर्ष 2050 तक भारत की ब्लू-वॉटर फ्लीट की रीढ़ बनाने की है, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक बढ़त और मजबूत होगी।

 

युद्ध क्षमता में होगी बड़ी छलांग

प्रस्तावित डिस्ट्रॉयर केवल पुराने जहाजों का अपग्रेड नहीं होंगे, बल्कि आकार, मारक क्षमता और आधुनिक तकनीक के मामले में पूरी तरह नई पीढ़ी के युद्धपोत होंगे। इनका विशाल आकार और अत्याधुनिक हथियार प्रणाली भारतीय नौसेना की समुद्री युद्ध क्षमता को कई गुना बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

जानिए नए डिस्ट्रॉयर की प्रमुख खूबियां

अंतरराष्ट्रीय क्रूजर श्रेणी में आएंगे नौसेना के नए जहाज।

अब तक बने सबसे बड़े सरफेस कॉम्बैटेंट होंगी नई शिप।

पहले के जहाजों की तुलना में ज्यादा एडवांस्ड सिस्टम लगेंगे।

हर जहाज का वजन 11,000 से 13,000 टन के बीच होगा।

जमीन, समुद्र और हवा में लक्ष्यों को भेदने की बेजोड़ क्षमता मिलेगी।

हर डिस्ट्रॉयर में 144 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS) सेल हो सकते हैं।

डिस्ट्रॉयर जहाजों की तुलना में गोला-बारूद ले जाने की क्षमता बढ़ेगी।

लॉन्च ट्यूबों में एयर डिफेंस के लिए लंबी दूरी की सरफेस-टू-एयर मिसाइलें होंगी।

सुपरसोनिक ब्रह्मोस एक्सटेंडेड रेंज मिसाइलें और लैंड-अटैक क्रूज मिसाइलें भी होंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…