द इंडियन व्यू

प्रीमियर लीग में सिटी की जीत, लिवरपूल ने ड्रॉ से किया अभियान का आगाज

मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। सिटी ने रविवार को बोर्नमाउथ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। मैनचेस्टर…

Ragwendra P Singh
August 24, 2026
2 min read
प्रीमियर लीग में सिटी की जीत, लिवरपूल ने ड्रॉ से किया अभियान का आगाज

मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। सिटी ने रविवार को बोर्नमाउथ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। मैनचेस्टर सिटी पिछले हफ्ते आर्सेनल से कम्युनिटी शील्ड में 3-0 से हारने के बाद इस मैच में उतरी थी।

टीम की मुश्किलें तब और बढ़ती नजर आईं, जब मार्कस टैवर्नियर ने 26वें मिनट में एक तेज काउंटरअटैक के बाद बोर्नमाउथ को आगे कर दिया। हालांकि, मैनचेस्टर सिटी ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की। मैच खत्म होने से 6 मिनट पहले मार्क गुएही ने रेयान चेर्की के कॉर्नर पर हेडर से शानदार गोल दागा। चेर्की ने 91वें मिनट में सिटी की ओर से दूसरा गोल करते हुए क्लब की जीत पक्की की दी।

वहीं, लिवरपूल के कोच के तौर पर एंडोनी इराओला के कार्यकाल की शुरुआत न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ मुश्किल रही। लिवरपूल और न्यूकैसल के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। एंथनी एलंगा ने सिर्फ पांच मिनट बाद एक काउंटरअटैक करके घरेलू टीम को आगे कर दिया।

@ManCity

55वें मिनट में कोडी गैकपो ने एरिया के बाहर से शॉट मारकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर आए जो विलॉक ने सिर्फ दो मिनट बाद ही गोल करते हुए न्यूकैसल को मैच में फिर से 2-1 से आगे कर दिया। मगर स्टॉपेज टाइम के नौवें मिनट में पेनल्टी स्पॉट पर डोमिनिक सोबोस्जलाई ने बेहतरीन गोल दागते हुए स्कोर को एक बार फिर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने काफी प्रयास किए, लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

ब्राइटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस्टन विला को 4-0 से हराया। एस्टन विला के खिलाड़ी विक्टर लिंडेलोफ अपना ही गोल कर बैठे, जिससे ब्राइटन ने मैच के 8वें मिनट में ही 1-0 की बढ़त बना ली। मैक्सिम डी क्यूपर ने 18वें मिनट में ब्राइटन की बढ़त दोगुनी कर दी, फिर जैक हिंशेलवुड के दो मिनट के अंदर किए गए दो गोल ने स्कोर 4-0 कर दिया। ब्राइटन के डिफेंस ने भी दमदार खेल दिखाया और एस्टन विला को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।