प्रियंका गांधी ने जयपुर के अस्पताल हादसे पर जताया शोक, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग से हुई 8 मरीजों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने राज्य सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ…

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग से हुई 8 मरीजों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने राज्य सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि जयपुर के अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने के कारण कई मरीजों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। राज्य सरकार से मेरी अपील है कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और इस घटना की त्वरित जांच की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
