द इंडियन व्यू

प्रिंट मीडिया विज्ञापनों की दरों में 26 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने प्रिंट मीडिया में जारी किए जाने वाले विज्ञापनों की दरों में 26 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। दैनिक समाचार पत्रों (एक लाख प्रतियों वाले) में ब्लैक एंड व्हाइट विज्ञापन के लिए प्रति…

Ragwendra P Singh
November 17, 2025
2 min read
प्रिंट मीडिया विज्ञापनों की दरों में 26 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने प्रिंट मीडिया में जारी किए जाने वाले विज्ञापनों की दरों में 26 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। दैनिक समाचार पत्रों (एक लाख प्रतियों वाले) में ब्लैक एंड व्हाइट विज्ञापन के लिए प्रति वर्ग सेंटीमीटर दर 47.40 रुपये से बढ़ाकर 59.68 रुपये कर दी गई है।सरकार ने रंगीन विज्ञापनों और बेहतर पोज़िशनिंग के लिए प्रीमियम दरें लागू करने की समिति की सिफारिशों को भी मंज़ूरी दे दी है।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में बताया कि प्रिंट मीडिया में सरकारी प्रचार के लिए प्रमुख एजेंसीसेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन (सीबीसी) ने पिछली बार 9 जनवरी 2019 को 8वीं दर संरचना समिति की सिफारिशों के आधार पर संशोधित की गई थीं और यह तीन वर्षों के लिए वैध थीं।समिति ने प्रिंट मीडिया की लागतों का विस्तृत मूल्यांकन किया।सरकार ने 11 नवम्बर 2021 को 9वीं दर संरचना समिति का गठन किया था, जिसका उद्देश्य प्रिंट मीडिया विज्ञापनों की संशोधित दरों पर सुझाव देना था।समिति ने नवंबर 2021 से अगस्त 2023 के बीच विभिन्न श्रेणियों के समाचारपत्र संगठनों के साथ विचार किया जिसमें इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी, ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर एसोसिएशन,स्मॉल-मीडियम-बिग न्यूज़पेपर सोसाइटीशामिल थे।मंत्रालय ने बताया किसरकारी विज्ञापनों की दरों में वृद्धि से सरकारी संचार रणनीतियों और प्रिंट मीडिया दोनों को महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे।विशेष रूप से डिजिटल और अन्य माध्यमों से मिल रही प्रतिस्पर्धा के बीच समाचारपत्रों को संचालन जारी रखने और गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता बनाए रखने में मदद मिलेगी। स्थानीय समाचार कवरेज और सार्वजनिक हित रिपोर्टिंग को मजबूती मिलेगी। मीडिया संस्थान बेहतर कंटेंट में निवेश कर सकेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…