द इंडियन व्यू

'प्राकृतिक आपदाओं से देश दुखी है', पीएम मोदी ने राहत कार्यों में जुटे जवानों की सराहना की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारिश के मौसम में देश के कुछ हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं पर दुख व्यक्त किया है। रविवार को रेडिया कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा…

Ragwendra P Singh
August 31, 2025
2 min read
'प्राकृतिक आपदाओं से देश दुखी है', पीएम मोदी ने राहत कार्यों में जुटे जवानों की सराहना की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारिश के मौसम में देश के कुछ हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं पर दुख व्यक्त किया है। रविवार को रेडिया कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने हर हिंदुस्तानी को दुखी किया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए, उनका दर्द हम सबका दर्द है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मानसून के इस मौसम में प्राकृतिक आपदाएं देश की कसौटी कर रही हैं। पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भूस्खलन का बड़ा कहर देखा है। कहीं घर उजड़ गए, कहीं खेत डूब गए। इन घटनाओं में परिवार के परिवार उजड़ गए। पानी के तेज बहाव में कहीं पुल बह गए और सड़कें बह गईं, लोगों का जीवन संकट में फंस गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में जुटे सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ समेत तमाम बचाव दलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जहां भी संकट आया, वहां के लोगों को बचाने के लिए हमारे एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के जवान और अन्य सुरक्षा बल हर कोई दिन-रात जुटे रहे। जवानों ने तकनीक का सहारा भी लिया है। थर्मल कैमरे, लाइव डिटेक्टर, और स्निफर डॉग्स की मदद के साथ ड्रोन से निगरानी की गई। ऐसे अनेक आधुनिक संसाधनों के सहारे राहत कार्य में तेजी लाने की भरपूर कोशिश की गई। हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई गई, और घायलों को एयरलिफ्ट किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, आपदा की घड़ी में सेना मददगार बनकर सामने आई। स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, और प्रशासन, संकट की इस घड़ी में सभी ने हर संभव प्रयास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हर उस नागरिक का हृदय से धन्यवाद किया, जिन्होंने आपदा के समय मानवीयता को सबसे ऊपर रखा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…