द इंडियन व्यू

प्रसिद्ध नाटककार और रंगमंच निर्देशक रतन थियम का निधन

मुम्बई : प्रसिद्ध नाटककार और रंगमंच निर्देशक रतन थियम का निधन हो गया। उन्हें बीती मध्य रात लगभग 1:30 बजे इम्फाल स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। भारतीय रंगमंच को नई…

Ragwendra P Singh
July 23, 2025
2 min read
प्रसिद्ध नाटककार और रंगमंच निर्देशक रतन थियम का निधन

मुम्बई : प्रसिद्ध नाटककार और रंगमंच निर्देशक रतन थियम का निधन हो गया। उन्हें बीती मध्य रात लगभग 1:30 बजे इम्फाल स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। भारतीय रंगमंच को नई पहचान देने वाले रतन थियम ने अपने करियर में कई ऐतिहासिक नाटकों का निर्देशन किया और भारतीय थिएटर को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया। उनके निधन से थिएटर जगत में शोक की लहर है। कलाकारों और रंगकर्मियों का कहना है कि रतन थियम के जाने से मंच ने एक अनमोल रत्न खो दिया है।

गीतकार और प्लेबैक सिंगर स्वानंद किरकिरे सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''भारतीय रंगमंच के जादूगर- रतन थियम साहब! आपका जाना भारतीय रंगमंच के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पराकोटि का सौंदर्य बोध! भारतीयता - मणिपुर की संस्कृति में गहरे उतरी हुई आपकी जड़ों को साथ ले कर नितांत आधुनिक रंगमंच के रचयिता थियम साहब आप के रंगमंच का विश्व में कोई सानी नहीं! अलविदा सर।''

रतन थियम ने भारतीय रंगमंच की प्राचीन परंपरा को आधुनिक संदर्भ में जीवंत करते हुए नई दिशा दी। उन्होंने केवल नाट्य लेखन तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि रंगमंच के गहन विचार और दर्शन को भी मंच पर उतारा। 1987 से 1989 के बीच उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में कई प्रभावशाली नाटकों का निर्देशन किया। इसके बाद 2013 से 2017 तक वे एनएसडी के अध्यक्ष पद पर भी रहे और संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके योगदान को कई सम्मान भी मिले। 1987 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया और 1989 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान रतन थियम ने कई यादगार और ऐतिहासिक नाटकों का निर्देशन किया। उनके द्वारा मंचित नाटक ‘अंधायुग’, ‘चक्रव्यूह’, ‘कर्णभारम’, ‘ऋतुसंहारम’ और ‘लेंगशोणि’ आज भी रंगमंच प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी रचनात्मकता और मंच पर किए गए प्रयोगों ने भारतीय थिएटर को नई दृष्टि दी। रतन थियम के निधन से थिएटर जगत में शोक की लहर है। कलाकारों, रंगकर्मियों और नाट्य प्रेमियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। --------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…