प्रवेश वर्मा डिसक्वालीफाई होने की पूरी कोशिश कर रहे, चुनाव आयोग है कि मानता ही नहीं : केजरीवाल
नई दिल्ली। नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रवेश वर्मा इस सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के…

नई दिल्ली। नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रवेश वर्मा इस सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में हैं।
अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से उन पर हमलावर हैं। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए प्रवेश वर्मा पर तंज कसा।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बेचारे प्रवेश वर्मा डिसक्वालीफाई होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर चुनाव आयोग है कि मानता ही नहीं।
केजरीवाल ने एक और अन्य पोस्ट में कहा, पूरी दुनिया कह रही है कि खुले आम पैसा और समान बंट रहा है, पर चुनाव आयोग कह रहा है कि उन्हें सबूत और गवाह नहीं मिल रहे।
दरअसल, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंदिर मार्ग पुलिस थाने के थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था। शिकायत में कहा गया था कि प्रवेश वर्मा मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के पास वाल्मीकि मंदिर के परिसर में मतदाताओं को जूते बांट रहे थे। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा के पैसे, जूते, कंबल और साड़ियां बांटने जैसे तमाम कामों के कई वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट किए और चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की थी। प्रवेश वर्मा को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी इस बात की शिकायत करती आ रही है कि वह पैसे के दम पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
