द इंडियन व्यू

प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से मनमाने दाम वसूल रही हैं विमान कंपनियां : राघव चड्डा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए फ्लाइट किराए कम करने की सरकार से अपील करते हुए ये सवाल उठाया है कि जिन फ्लाइट में आम दिनों में टिकट 5 से 6 हजार का होता था, वह 50 से 60 हजार का…

Ragwendra P Singh
January 28, 2025
2 min read
प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से मनमाने दाम वसूल रही हैं विमान कंपनियां : राघव चड्डा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए फ्लाइट किराए कम करने की सरकार से अपील करते हुए ये सवाल उठाया है कि जिन फ्लाइट में आम दिनों में टिकट 5 से 6 हजार का होता था, वह 50 से 60 हजार का मिल रहा है।

उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस किराए पर कैंपिंग लगाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कर सकें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मियों के लिए महाकुंभ आस्था और अध्यात्म का सबसे बड़ा पर्व है। आज जब 144 वर्षों के बाद प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, तब देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लाखों करोड़ों लोग स्नान, साधना और तपस्या करने के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, मगर हैरानी की बात यह है कि आस्था और पवित्रता के महापर्व को एयरलाइंस ने, यानी की फ्लाइट कंपनियों ने, अपनी मनमानी कमाई के अवसर में तब्दील कर दिया है। सामान्य दिनों में प्रयागराज की फ्लाइट का खर्च 5 से 8 हजार हुआ करता था। आज वही फ्लाइट आपको 50 से 60 हजार रुपए तक की खरीदनी पड़ रही है। यानी की फ्लाइट कंपनियां श्रद्धालुओं से मनमाने रेट वसूल रही हैं। ऐसे में लाखों श्रद्धालु जो महाकुंभ जाना चाहते थे, आज उन्हें निराश होना पड़ रहा है। यह कंपनियां फायदे के चक्कर में ठीक नहीं कर रही हैं।

राघव चड्डा ने कहा कि मेरी सभी श्रद्धालुओं की ओर से सरकार से यह मांग है और मैं निवेदन करता हूं कि सरकार इन एयरलाइंस की मनमानी पर रोक लगाए, कार्रवाई करें और कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किफायती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध करवाए। फ्लाइट की प्राइसिंग में कैंपिंग इंट्रोड्यूस करें। श्रद्धालुओं की सेवा से बड़ा धर्म कुछ नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि पहले जब सदन में हमने एयरपोर्ट पर मिल रहे महंगे खाने का मुद्दा उठाया था, तब सरकार के कानों तक हमारी बात पहुंची और यात्रियों के लिए किफायती कैंटीन सस्ते दाम पर मिलने वाली उड़ान कैंटीन की व्यवस्था शुरू की गई। इसलिए आज भी मैं उम्मीद करता हूं कि हमारी यह विनती सरकार तक पहुंचेगी और महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को सस्ती फ्लाइट्स की सुविधा एयरलाइंस द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…