प्रमोद तिवारी का बीजेपी पर तंज, पूछा 'आंध्र सरकार के फैसले पर अब क्या रुख अपनाएगी भाजपा?'
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले छुट्टी देने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि संविधान हर…

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले छुट्टी देने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने की आजादी देता है और अगर सरकार ने यह निर्णय सुविधा के लिए लिया है, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
यह फैसला तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा इसी तरह के निर्देश जारी करने के कुछ दिनों बाद आया है, जिसे बीजेपी ने ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ करार दिया था। इस पर तिवारी ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस और तेलंगाना सरकार की आलोचना की थी, लेकिन अब आंध्र प्रदेश में भी यही हुआ है, जहां बीजेपी समर्थित सरकार है। अब बीजेपी इस पर क्या रुख अपनाएगी और क्या अपनी ही सहयोगी पार्टी की आलोचना करेगी?
इसके अलावा, तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी, और अदालत ने इसे सुनवाई के लिए स्वीकार भी किया था। लेकिन सुनवाई से पहले ही सरकार ने नए मुख्य चुनाव आयुक्त को शपथ दिला दी, जिससे यह साफ होता है कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान नहीं है और कहीं न कहीं उसे डर भी है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कुंभ मेले को ‘मृत्युकुंभ’ कहे जाने पर तिवारी ने भी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि कुंभ भारत का एक पवित्र पर्व है, जिसे हजारों वर्षों से मनाया जाता रहा है। प्रयागराज के निवासी होने के नाते मैं पहली बार इस आयोजन का इतना अधिक राजनीतिकरण होते देख रहा हूं।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के कुंभ मेले के दौरान कुप्रबंधन पर सवाल उठाए और कहा कि रेल, परिवहन और अन्य सुविधाओं की भारी अव्यवस्था के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रयागराज और आसपास के इलाकों में हुए हादसों और बढ़ती महंगाई की भी आलोचना की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
