'प्रभाष प्रसंग' कल दिल्ली में राजघाट के सत्याग्रह मंडप में
नई दिल्ली : जनसत्ता के संस्थापक संपादक प्रभाष जोशी की जयंती के मौके पर 'प्रभाष प्रसंग' का आयोजन रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजघाट के सत्याग्रह मंडप में शाम चार बजे से आयोजित होगा। यह जानकारी प्रभाष परंपरा…

नई दिल्ली : जनसत्ता के संस्थापक संपादक प्रभाष जोशी की जयंती के मौके पर 'प्रभाष प्रसंग' का आयोजन रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजघाट के सत्याग्रह मंडप में शाम चार बजे से आयोजित होगा। यह जानकारी प्रभाष परंपरा न्यास के सचिव मनोज मिश्र ने आज दी।
प्रभाष परंपरा न्यास के सचिव मिश्र ने बताया कि पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पत्रकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय 'इमरजेंसी के 50 साल: अनुभव, अध्ययन और सबक' विषय पर प्रभाष जोशी स्मारक व्याख्यान देंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार जवाहरलाल कौल करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृतिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे और विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल होंगे। पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया का कबीर भजन गायन भी होगा। प्रभाष जोशी का पांच नवंबर,2009 को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनकी परंपरा को जारी रखने के लिए बना प्रभाष परंपरा न्यास लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। उसी कड़ी में रविवार (20 जुलाई) को प्रभाष पर्व का आयोजन हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
