द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री शनिवार को गुजरात का देंगे 34,200 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भावनगर में आयोजित होने वाले ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और लगभग 34,200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का…

Ragwendra P Singh
September 19, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री शनिवार को गुजरात का देंगे 34,200 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भावनगर में आयोजित होने वाले ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और लगभग 34,200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री भावनगर में लगभग 7,870 करोड़ रुपये की समुद्री क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज़ टर्मिनल, कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर नए कंटेनर टर्मिनल, पारादीप पोर्ट पर नए कंटेनर बर्थ व कार्गो सुविधाएं, कांडला स्थित दींडयाल पोर्ट पर मल्टी-पर्पज कार्गो बर्थ और ग्रीन बायो-मेथनॉल प्लांट, एन्नोर और चेन्नई पोर्ट पर तटीय सुरक्षा कार्यों सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री गुजरात में 26,354 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय और राज्य सरकार की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें चारा पोर्ट पर एचपीएलएनजी रीगैसिफिकेशन टर्मिनल, गुजरात आईओसीएल रिफाइनरी में एक्रिलिक्स एवं ऑक्सो अल्कोहल परियोजना, 600 मेगावाट ग्रीन शू इनिशिएटिव, पीएम-कुसुम योजना के तहत 475 मेगावाट सौर फीडर, 45 मेगावाट बदेली सोलर प्रोजेक्ट तथा धोरडो गांव का संपूर्ण सौरकरण शामिल है। साथ ही स्वास्थ्य, राजमार्ग और शहरी परिवहन से जुड़ी परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी।

प्रधानमंत्री मोदी धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) का हवाई सर्वेक्षण करेंगे, जिसे सतत औद्योगिकीकरण, स्मार्ट अवसंरचना और वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। वे लोथल में लगभग 4,500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) का भी निरीक्षण करेंगे, जिसे भारत की प्राचीन समुद्री परंपराओं को संरक्षित करने और पर्यटन, अनुसंधान, शिक्षा एवं कौशल विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…