प्रधानमंत्री मोदी से मिले रोहन जेटली, पिता अरुण जेटली की स्मृतियों को किया साझा
नई दिल्ली : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने आज अपने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्व. अरुण जेटली के योगदान को भावभीनी…

नई दिल्ली : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने आज अपने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्व. अरुण जेटली के योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों एवं मूल्यों को याद किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई इस आत्मीय भेंट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल के दौर और उसमें अरुण जेटली की भूमिका को याद करते हुए कहा कि वह आज भी जेटली जी के विचारों और मूल्यों से प्रेरणा लेते हैं।
भेंट के बाद रोहन जेटली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी भावना साझा करते हुए लिखा, "आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री से भेंट कर अत्यंत गौरव और सम्मान की अनुभूति हुई। उनकी आत्मीयता, सौम्यता और गहराई ने हम सभी को घर जैसा महसूस कराया। आपातकाल के दिनों की स्मृतियां, पिता जी की भूमिका, कई विचारों का आदान-प्रदान और कुछ हल्की-फुल्की बातें भी हुईं, जिनका विशेष आनंद हमारी बेटी ने उठाया!"
यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं थी, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीतिक मूल्यों की विरासत को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी बनी। प्रधानमंत्री और जेटली परिवार के बीच की यह संवादात्मक भेंट भारतीय राजनीति में साझा आदर्शों और पारिवारिक संबंधों की गर्मजोशी का प्रतीक कही जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
