प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, कहा-उत्साह सबसे बड़ा बल
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्साह और दृढ़ संकल्प की शक्ति को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए उत्साह सबसे बड़ी ताकत होती है।…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्साह और दृढ़ संकल्प की शक्ति को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए उत्साह सबसे बड़ी ताकत होती है।
प्रधानमंत्री ने आज एक्स पर यह सुभाषित साझा किया, “उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात् परं बलम्। सोत्साहस्यास्ति लोकेऽस्मिन् न किञ्चिदपि दुर्लभम्॥” इस सुभाषित का अर्थ है कि उत्साह सबसे बड़ा बल है और उत्साही व्यक्ति के लिए इस दुनिया में कुछ भी दुर्लभ या असंभव नहीं है। प्रधानमंत्री का साझा किया गया संदेश लोगों को सकारात्मक सोच, परिश्रम और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
