प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत के एकीकरण के प्रेरणास्रोत थे और उन्होंने स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र की…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत के एकीकरण के प्रेरणास्रोत थे और उन्होंने स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र की नींव मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल की अटूट प्रतिबद्धता राष्ट्रीय एकता, सुशासन और जनसेवा के प्रति आज भी नई पीढ़ियों को प्रेरित करती है। उन्होंने इस अवसर पर देश की सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि हम सभी सरदार पटेल के एकता, शक्ति और आत्मनिर्भरता के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है। वे भारत के एकीकरण के प्रेरणास्रोत थे और उन्होंने हमारे राष्ट्र की नियति को उसके आरंभिक वर्षों में आकार दिया। राष्ट्रीय एकता, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। हम उनके एकजुट, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
