द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजराती संगीतकार गौरंग व्यास के निधन से गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "गुजराती संगीत जगत के संगीतकार गौरंग व्यास के निधन से हमें गहरा दुख…

Ragwendra P Singh
September 3, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजराती संगीतकार गौरंग व्यास के निधन से गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "गुजराती संगीत जगत के संगीतकार गौरंग व्यास के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। अपने पिता अविनाश व्यास की समृद्ध संगीत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने गुजराती संगीत के क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। उनके निधन से गुजरात ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है। गुजराती संगीत में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और उनके शोकाकुल परिवार तथा बड़ी संख्या में मौजूद उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना... ओम शांति...!!"उल्लेखनीय है कि गुजराती फिल्म जगत के जाने-माने संगीतकार और गीतकार दिवंगत अविनाश व्यास के पुत्र गौरांग व्यास का बुधवार देररात अहमदाबाद में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही गुजराती फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से गुजराती संगीत की दुनिया में सक्रिय थे और 100 से अधिक गुजराती फिल्मों में संगीत दे चुके थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…