द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने निर्माण कार्यों में जुटे देशभर के शिल्पकारों और हुनरमंद लोगों का विशेष अभिनंदन करते हुए कहा…

Ragwendra P Singh
September 17, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने निर्माण कार्यों में जुटे देशभर के शिल्पकारों और हुनरमंद लोगों का विशेष अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका कौशल और परिश्रम विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा से जुड़े इस दिव्य अवसर पर निर्माण कार्यों में जुटे देशभर के शिल्पकारों एवं हुनरमंद साथियों को उनका विशेष अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों का कौशल और परिश्रम देश के विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण की दिशा में शिल्पकारों और हुनरमंद साथियों के प्रयासों को हरसंभव प्रोत्साहन मिलता रहे, इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के साथ भगवान विश्वकर्मा की महिमा का वर्णन करने वाला सुभाषित भी साझा किया -“अनादिरप्रमेयश्च अरूपश्च जयाजयः।लोकरूपो जगन्नाथः विश्वकर्मन्नमो नमः॥”इस सुभाषित का अर्थ है कि भगवान विश्वकर्मा आदि-अनादि, असीम और अप्रमेय हैं। उनका कोई निश्चित रूप नहीं है और वे जय-पराजय से परे हैं। वे संपूर्ण संसार के स्वरूप तथा जगत के स्वामी के रूप में विद्यमान हैं। ऐसे भगवान विश्वकर्मा को बार-बार नमन है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…