द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण विजयोत्सव, सभी दलों से की एकता की अपील

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र शुरू होने से कुछ समय पहले आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी से एकता की भावना को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भले ही राजनीतिक दलों के मत अलग हों, लेकिन देशहित में सभी का…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
3 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण विजयोत्सव, सभी दलों से की एकता की अपील

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र शुरू होने से कुछ समय पहले आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी से एकता की भावना को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भले ही राजनीतिक दलों के मत अलग हों, लेकिन देशहित में सभी का मन एक होना चाहिए। उन्होंने सभी दलों से संसद से सकारात्मक संदेश देने का आह्वान किया। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने परंपरागत रूप से मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने हालिया सैन्य, अंतरिक्ष और आर्थिक प्रगति से जुड़ी उपलब्धियां का भी उल्लेख किया। उन्होंने इस सत्र को राष्ट्र के लिए एक गौरवपूर्ण विजयोत्सव बताया और कहा कि यह भारत की उपलब्धियों के गुणगान का समय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लहराने के कारण देश को आज गर्व की अनुभूति हो रही है। संसद को चाहिए कि वह इन गौरव के पलों का एक स्वर में यशगान करे ताकि आगे की पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया भर में गए भारतीय प्रतिनिधिमंडलो की भूमिका की सराहना की, जिसने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब किया। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे एकता की इसी ताकत को आगे बढ़ाएं और कहा, “दलहित में मत न मिले लेकिन देशहित में मन जरूर मिले।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया ने भारत की सैन्य क्षमता का परिचय देखा है। आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने अपना शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इसमें दिखे भारत के सैन्य हथियारों से अब ‘मेड इन इंडिया’ की ताकत से दुनिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सत्र विजय भाव से ओतप्रोत रहेगा, जिससे सेना को बल मिलेगा, देशवासियों को प्रेरणा मिलेगी, रक्षा उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि देश में अब नक्सलवाद का दायरा लगातार सिमट रहा है कई जिले गर्व से मुक्ति की सांस ले रहे हैं। संविधान की जीत हो रही है। आर्थिक क्षेत्र में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। देश की महंगाई दर दो प्रतिशत है और इससे आम लोगों को राहत मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपीआई ने फिनटेक के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाई है और भारत में दुनिया में सबसे अधिक फिंच इनोवेशन हो रहे हैं। वैश्विक रिपोर्टों के अनुसार 90 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ गए हैं और भारत को ट्रेकोमा से मुक्त घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। यह एक महीने चलेगा। कल इस संबंध में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें सरकार ने सभी दलों से सहयोग की अपील की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…