द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने मां कालरात्रि से देश के सुख-समृद्धि की कामना की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा कर मां कालरात्रि की महिमा का वर्णन…

Ragwendra P Singh
March 25, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने मां कालरात्रि से देश के सुख-समृद्धि की कामना की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा कर मां कालरात्रि की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने लिखा कि मां कालरात्रि का स्वरूप भय का नाश करने वाला है और वह अपने भक्तों की रक्षा करती हैं।

 

प्रधानमंत्री ने यह श्लोक साझा किया- “वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा। वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥” इस का अर्थ है कि मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत भयंकर और प्रभावशाली है। उनके बाएं पैर में चमकती हुई लोहे की जंजीरें और कांटों के समान आभूषण सुशोभित हैं। उनके सिर पर ऊंचा ध्वज विराजमान है और उनका वर्ण कृष्ण (अत्यंत काला) है। वह भय उत्पन्न करने वाली प्रतीत होती हैं, लेकिन अपने भक्तों के सभी भय और संकटों का नाश करने वाली हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…