द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स में समावेशी वैश्विक शासन पर दिया जोर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ विषयक सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वैश्विक…

Ragwendra P Singh
September 13, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स में समावेशी वैश्विक शासन पर दिया जोर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ विषयक सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वैश्विक दक्षिण आज दुनिया में पैदा होने वाले संकटों की अग्रिम पंक्ति में है, लेकिन निर्णय लेने की प्रक्रिया में पीछे है। वैश्विक शासन व्यवस्था को वर्तमान वैश्विक वास्तविकताओं के अनुरूप बनाते हुए विकासशील देशों को निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रतिनिधित्व देना जरूरी है।प्रधानमत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक दक्षिण को केवल नियमों का पालन करने वाला नहीं, बल्कि नियम बनाने में भूमिका निभाने वाला पक्ष बनाना होगा। उन्होंने विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसी संस्थाओं में वैश्विक दक्षिण के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की जरूरत बताई। ब्रिक्स के माध्यम से वैश्विक दक्षिण के युवा राजनयिकों और नीति निर्माताओं को बातचीत की क्षमता, व्यावहारिक प्रशिक्षण और कानूनी विशेषज्ञता उपलब्ध कराई जा सकती है।प्रधानमंत्री ने समुद्री व्यापार में नाविकों के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद संकट के समय नाविकों को पर्याप्त सहायता नहीं मिलती। इसके लिए उन्होंने ‘सीफेयरर्स इमरजेंसी सपोर्ट नेटवर्क’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।उन्होंने कहा कि भविष्य सभी का साझा है, इसलिए उस भविष्य को आकार देने का अधिकार भी साझा होना चाहिए। उन्होंने वैश्विक व्यवस्था में केवल आवाज से आगे बढ़कर प्रभाव और विशेषाधिकार से साझेदारी की ओर बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। सत्र के समापन पर नई दिल्ली ब्रिक्स नेताओं की घोषणा को अपनाया गया। इसमें ब्रिक्स सहयोग के लिए साझा प्राथमिकताओं, प्रतिबद्धताओं और आगे की दिशा को रेखांकित किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…