प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के अपने समकक्ष बार्ट डी वेवर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां हैदराबाद हाउस में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां हैदराबाद हाउस में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हो रही है।इससे पहले भारत पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।डी वेवर तीन दिन की आधिकारिक भारत यात्रा पर बुधवार रात नई दिल्ली पहुंचे । उनके साथ बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन भी भारत आए हैं। फरवरी 2025 में पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर डी वेवर की यह पहली भारत यात्रा है। नई दिल्ली पहुंचने पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया।विदेश मंत्रालय के अनुसार, डी वेवर की यात्रा का उद्देश्य भारत और बेल्जियम के बीच करीबी और बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करना है। दोनों पक्ष व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, संपर्क तथा लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।बेल्जियम के प्रधानमंत्री भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में भारतीय उद्योग परिसंघ के एक व्यापार कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे। इसके बाद वह मुंबई जाएंगे, जहां वह हीरा, बंदरगाह और रसद क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे।भारत और बेल्जियम के बीच आर्थिक संबंधों में हीरा व्यापार का महत्वपूर्ण है। बेल्जियम के एंटवर्प को वैश्विक हीरा कारोबार के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है। दोनों देशों के बीच 2025-26 में द्विपक्षीय व्यापार 13 अरब डॉलर से अधिक रहा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
