द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से भगवान गौतम बुद्ध के जीवन मूल्यों को…

Ragwendra P Singh
May 1, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से भगवान गौतम बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराने की अपील की।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, “सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की असीम शुभकामनाएं। शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले इस पावन अवसर पर भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराएं।”

 

उन्होंने इस अवसर पर ने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, “नान्तर्बहिश्च लोकेषु त्वात्मानं दृष्टवान् क्वचित्। आष्टाङ्गिकेन मार्गेण परमां शान्तिमाययौ॥”

 

इस सुभाषित का अर्थ है कि व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि न तो भीतर और न ही बाहर कोई स्थायी आत्मा या सत्ता है। जब व्यक्ति भगवान बुद्ध के बताए अष्टांगिक मार्ग—सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प और सम्यक आचरण का पालन करता है, तब वह सभी दुखों से मुक्त होकर परम शांति को प्राप्त करता है।प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि भगवान बुद्ध के विचार समाज में खुशी और एकता की भावना को और मजबूत करेंगे।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…