प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 11वीं वर्षगांठ पर सफलता की सराहना की
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना देश के युवाओं के लिए स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। यह जानकारी…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना देश के युवाओं के लिए स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 11 वर्ष पहले शुरू की गई इस योजना ने यह साबित किया है कि यदि लोगों को सही अवसर और समर्थन मिले, तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में भी लिखा कि यह योजना युवाओं को सशक्त बनाने में बेहद प्रभावी रही है और आने वाले समय में भी इसी तरह देश की प्रगति को गति देती रहेगी।
इस अवसर पर उन्होंने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, जिसमें एक बुद्धिमान व्यक्ति के गुणों का वर्णन किया- “आत्मज्ञानं समारंभस्थितिक्षा धर्मनित्यता।
यमर्था नापकर्षन्ति स वै पण्डित उच्यते॥” प्रधानमंत्री ने श्लोक का अर्थ बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी क्षमताओं को समझता है, आत्मनिर्भर होता है, धैर्य रखता है, धर्म का पालन करता है और लालच से विचलित नहीं होता वही सच्चे अर्थों में बुद्धिमान होता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
