प्रधानमंत्री मोदी ने पोप लियो 14वें की सफल सर्जरी पर जताई प्रसन्नता, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोप लियो 14वें की सर्जरी सफल होने पर प्रसन्नता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह पोप के पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोप लियो 14वें की सर्जरी सफल होने पर प्रसन्नता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह पोप के पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं, ताकि उनका स्वास्थ्य आगे भी अच्छा बना रहे।प्रधानमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि पोप लियो 14वें की पिछली रात हुई सर्जरी सफल रही। उन्होंने पोप के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने और निरंतर अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि पोप लियो 14वें का मूल नाम रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट है। उनका जन्म 14 सितंबर 1955 को अमेरिका के शिकागो में हुआ था। उन्होंने विलानोवा विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक की पढ़ाई की और बाद में दर्शनशास्त्र, धर्मशास्त्र तथा कैनन कानून का अध्ययन किया। 19 जून 1982 को उन्हें पादरी नियुक्त किया गया। वह रोमन कैथोलिक चर्च के 267वें पोप और अमेरिका में जन्मे पहले पोप हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
पेशी से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी निकल गया लंदन, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट
सरिता त्रिपाठी नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के एक पुराने आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत अदालत ने शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को जमानती वारंट जारी कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब…
