प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि महाअष्टमी की शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के उपलक्ष्य में हर किसी के जीवन में सुख और शांति की कामना की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, '' सभी देशवासियों को नवरात्रि की महाअष्टमी की…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के उपलक्ष्य में हर किसी के जीवन में सुख और शांति की कामना की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, '' सभी देशवासियों को नवरात्रि की महाअष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।''
प्रधानमंत्री मोदी ने शक्ति उपासना के इस महापर्व पर शारदीय नवरात्रि के आरंभ से ही देवी के हर स्वरूप के अवसर पर देशवासियों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने देवी मां के चरणों को नमन करते हुए उनसे कामना कि सभी के दुखों को हरें। लोगों के जीवन में नए तेज का संचार करें। देवी माता के आशीर्वाद से सबका कल्याण हो। उन्होंने यह भी प्रार्थना कि देवी मां सभी को अदम्य साहस का आशीष प्रदान करें। सबके जीवन में आत्मबल का संचार करें।
शारदीय नवरात्रि को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यह त्योहार देवी दुर्गा की राक्षस महिषासुर पर नौ दिनों तक चली लड़ाई में विजय का प्रतीक है। दसवें दिन (विजयादशमी या दशहरा) महिषासुर के वध का उत्सव मनाया जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। प्रत्येक दिन एक विशेष देवी को समर्पित होता है।
यह त्योहार शरद ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है। कई भक्त इस दौरान उपवास, प्रार्थना और अनुष्ठान करके आध्यात्मिक नवीनीकरण करते हैं। गुजरात में इस पर्व पर गरबा और डांडिया रास जैसे पारंपरिक लोक नृत्य बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में मंडप सजाए जाते हैं। उत्तर भारत में रामलीला का मंचन किया जाता है। दशहरा पर रावण के पुतले जलाए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
