प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली की शुभकामनाओं के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का जताया आभार
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुभकामनाओं और व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुभकामनाओं और व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी शक्ति, साझा लोकतांत्रिक आदर्शों तथा वैश्विक शांति और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रतिबद्धता पर बल दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फ़ोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर, हमारी दोनों महान लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं संसार को आशा की ज्योति से आलोकित करें और हर प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ी रहें।”इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित दीपावली समारोह के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री से बात की। बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार के बारे में बात की, उनकी इसमें बहुत रुचि है।”राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान भारत-पाकिस्तान संबंधों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, “हमने कुछ समय पहले इस बारे में बात की थी कि पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध नहीं होना चाहिए। यह बहुत अच्छी बात है कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बनी हुई है।”प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “वह एक महान व्यक्ति हैं और पिछले कुछ वर्षों में मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं।”---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
