द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने इसे बांग्लादेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।…

Ragwendra P Singh
December 30, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने इसे बांग्लादेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके निधन की खबर से वे अत्यंत दुखी हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश में बेगम खालिदा जिया के परिवार और बांग्लादेश के लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

 

उन्होंने कहा कि बेगम खालिदा जिया ने बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में देश के राजनीतिक और विकासात्मक इतिहास में अहम भूमिका निभाई। भारत-बांग्लादेश संबंधों के सुदृढ़ीकरण में भी उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2015 में ढाका में बेगम खालिदा जिया से हुई अपनी मुलाकात को भी याद किया और कहा कि उनकी सोच और विरासत भारत-बांग्लादेश साझेदारी को आगे दिशा देती रहेगी। प्रधानमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके परिवार और बांग्लादेश की जनता के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें 2015 में ढाका में बेगम खालिदा जिया से हुई मुलाकात सदा स्मरण रहेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बेगम खालिदा जिया की विरासत और दृष्टिकोण दोनों देशों के बीच सहयोग और साझेदारी को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शक बने रहेंगे। प्रधानमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…