प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन के निधन पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ वामपंथी नेता वी.एस. अच्युतानंदन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में उन्हें एक समर्पित जननेता…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ वामपंथी नेता वी.एस. अच्युतानंदन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में उन्हें एक समर्पित जननेता बताया, जिन्होंने केरल के विकास और जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिवंगत नेता के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन के निधन से दुखी हूं। उन्होंने जनसेवा और केरल की प्रगति के लिए अपना जीवन समर्पित किया। जब हम दोनों अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री थे, तब हमारी कई बार बातचीत हुई। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं।”
उल्लेखनीय है कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का सोमवार को तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में निधन हो गया। अच्युतानंदन वामपंथी राजनीति का एक अहम चेहरा रहे हैं। वे लंबे समय तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जुड़े रहे और केरल की राजनीति में अपनी स्पष्टवादिता और नीतियों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम, पर्यावरण सरंक्षण, और गरीबों के अधिकारों के लिए कई प्रभावशाली कदम उठाए। उनके निधन से केरल की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
