द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाएगा संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आज से शुरू हो रहा संसद का विशेष सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है…

Ragwendra P Singh
April 16, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाएगा संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आज से शुरू हो रहा संसद का विशेष सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है और इसी भावना के साथ देश इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है।

 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, जिसके माध्यम से उन्होंने महिलाओं के ज्ञान और उनकी भूमिका के महत्व को रेखांकित किया। साझा सुभाषित है- “व्युच्छन्ती हि रश्मिभिर्विश्वमाभासि रोचनम्। ता त्वामुषर्वसूयवो गीर्भिः कण्वा अहूषत॥”

 

इस सुभाषित का अर्थ है कि महिला अपने ज्ञान के प्रकाश से अज्ञान के अंधकार को दूर कर पूरे विश्व को आलोकित करती है। इसलिए जो लोग समृद्धि और श्रेष्ठ गुणों की कामना करते हैं, वे सदैव महिलाओं का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विशेष संसद सत्र के माध्यम से देश नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम उठाने जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…