प्रधानमंत्री मोदी ने एलएनजेपी अस्पताल में दिल्ली विस्फोट के घायलों से की मुलाकात
नई दिल्ली : भूटान की दो दिवसीय यात्रा से लौट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गए। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके शीघ्र…

नई दिल्ली : भूटान की दो दिवसीय यात्रा से लौट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गए। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें घायलों की स्थिति की जानकारी दी।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साजिश के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान से देशवासियों को संदेश देते हुए कहा था कि इस षड्यंत्र के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत की एजेंसियां इस पूरी साजिश की तह तक जाएंगी और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा था, “आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने पूरे देश को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों के दुख को भली-भांति समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”प्रधानमंत्री ने बताया कि वह सोमवार रातभर इस घटना से जुड़ी सभी एजेंसियों और वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में थे। उन्होंने कहा, “विचार-विमर्श जारी है, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे हैं। हमारी एजेंसियां षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। इस कायराना हरकत में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास सफेद हुंडई आई20 कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ। यह धमाका ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में हुआ, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
