द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल…

Ragwendra P Singh
April 12, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर वह चिंतित हैं। उन्होंने लिखा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में जन्मीं भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत 1940 के दशक में की। 1943 में मराठी फिल्म के लिए पहला गीत गाया। इसके बाद 1948 में हिन्दी फिल्म में गाने से उन्हें पहचान मिली। आशा भोसले ने अब तक 20,000 से अधिक गीत विभिन्न भाषाओं में गाए हैं, जिनमें हिन्दी, मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी तक शामिल हैं। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, पद्म भूषण सहित कई राष्ट्रीय सम्मान दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…