प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर देश की नारी शक्ति को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण और भारत की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके अटूट…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर देश की नारी शक्ति को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण और भारत की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके अटूट दृढ़ संकल्प की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी रचनात्मकता, अद्वितीय उत्साह और संकल्प के साथ देश के भविष्य को आकार दे रही हैं। महिलाओं की उपलब्धियां न केवल राष्ट्र के लिए गौरव का स्रोत हैं बल्कि एक 'विकसित भारत' के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों के मूल में महिला सशक्तिकरण रहा है। सरकार प्रत्येक महिला को अपनी पूरी क्षमता का एहसास कराने और विकास पथ पर समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी परिवर्तनकारी भूमिका की सशक्त याद दिलाती हैं। भारत जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, महिलाओं की आकांक्षाएं और योगदान एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र की ओर हमारी सामूहिक यात्रा का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के साथ पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और उनकी सशक्तिकरण यात्रा की एक झलक भी साझा की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
