द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज स्वदेश लौट आए। प्रधानमंत्री मोदी वहां जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन में कृत्रिम मेधा (एआई) के दुरुपयोग को रोकने…

Ragwendra P Singh
November 24, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज स्वदेश लौट आए। प्रधानमंत्री मोदी वहां जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन में कृत्रिम मेधा (एआई) के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक वैश्विक समझौते का आह्वान किया और कहा कि महत्वपूर्ण तकनीक को वित्त-केंद्रित होने के बजाय मानव केंद्रित होना चाहिए।प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एक्स पोस्ट में कहा, '' सफल जोहान्सबर्ग जी-20 शिखर सम्मेलन खुशहाल और टिकाऊ धरती के लिए योगदान देगा। दुनिया के नेताओं के साथ मेरी मीटिंग और बातचीत बहुत फायदेमंद रही और इससे अलग-अलग देशों के साथ भारत के बाइलेटरल लिंक और गहरे होंगे। मैं इस सम्मेलन के आयोजन के लिए साउथ दक्षिण अफ्रीका के लोगों, राष्ट्रपति रामफोसा और दक्षिण अफ्रीका सरकार को धन्यवाद देना देता हूं। ''प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टॉर्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यूंग, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात की।उन्होंने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा, '' जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के गिरमिटिया गीत 'गंगा मैया' की प्रस्तुति भावविभोर कर गई। इस गीत को तमिल में सुनना अपने आप में एक अनूठा अनुभव रहा। इसमें उन लोगों की आशा और दृढ़ संकल्प की भावना समाहित है, जो कई दशक पहले यहां आए थे। भले ही उन्हें कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वे विचलित नहीं हुए। गीतों और भजनों के माध्यम से उन्होंने भारत को अपने हृदय में बसा कर रखा है। अपनी जड़ों से इस सांस्कृतिक जुड़ाव को जीवंत देखना अभिभूत कर देने वाला है।''

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…