प्रधानमंत्री मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' सम्मान, विज्ञान भवन में गूंजा भारत माता की जय का उद्घोष
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान ‘धर्म चक्रवर्ती’ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया। यह समारोह जैन संत आचार्य विद्यानंद…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान ‘धर्म चक्रवर्ती’ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया। यह समारोह जैन संत आचार्य विद्यानंद महाराज की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जैन समाज और देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन भारत की आध्यात्मिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण क्षण है।
प्रधानमंत्री ने जैसे ही अपने भाषण में कहा, “जो हमें छेड़ेगा…”, वैसे ही पूरा विज्ञान भवन भारत माता की जय के नारों और तालियों से गूंज उठा। मोदी ने मुस्कराते हुए कहा, “मैं जैनियों के कार्यक्रम में हूं, अहिंसा में विश्वास रखने वालों के बीच हूं। मैंने तो अभी आधा वाक्य ही बोला था, आपने पूरा कर दिया। लगता है आप 'ऑपरेशन सिंदूर' को आशीर्वाद दे रहे थे।”
इससे पहले प्रधानमंत्री ने आचार्य विद्यानंद महाराज के शताब्दी वर्ष समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया, जिसे भारत सरकार और भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष भर मनाया जाएगा।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, “आचार्य विद्यानंद मुनिराज की जन्मशताब्दी का यह पुण्य पर्व, उनकी अमर प्रेरणाओं से ओतप्रोत यह आयोजन, हम सभी को गहरे आध्यात्मिक भाव से जोड़ता है। 28 जून की यह तिथि इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ष 1987 में इसी दिन आचार्य विद्यानंद को आचार्य पद की उपाधि प्राप्त हुई थी। यह सिर्फ एक सम्मान नहीं था, बल्कि संयम, विचार और करुणा से जुड़ी एक पवित्र परंपरा का आरंभ था।”
‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं स्वयं को इस उपाधि के योग्य नहीं मानता लेकिन हमारी परंपरा है कि संतों से जो भी प्राप्त होता है, उसे प्रसाद स्वरूप स्वीकार किया जाता है। मैं इसे विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूं और भारत माता के चरणों में अर्पित करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने 'नवकार महामंत्र दिवस' पर लिए गए नौ संकल्पों की भी याद दिलाई- जिनमें जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल, प्राकृतिक खेती, योग, खेल, गरीबी उन्मूलन और भारतीय दर्शन को अपनाने जैसे संकल्प शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
