प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नितिन नवीन ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा की पूजा का दिन भी है और आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी। उन्होंने प्रधानमंत्री को देश का ‘प्रधान सेवक’ बताते हुए कहा कि उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत कर रही है और इस दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान अभियान शुरू कर रहे हैं। उन्होंने रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उनके मुताबिक यह बदलाव केवल लोगों की जीवन परिस्थितियों तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की सोच में भी परिवर्तन आया है। आज देशवासी ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि भारत तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में बढ़ते हुए वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
