द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन, एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के लिए करेंगे भूमि पूजन

गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री राज्यवासियों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री आज कलियाबोर के लिए रवाना होंगे, जहां वे…

Ragwendra P Singh
January 18, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन, एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के लिए करेंगे भूमि पूजन

गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री राज्यवासियों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री आज कलियाबोर के लिए रवाना होंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आज प्रधानमंत्री काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर प्रस्तावित लगभग 35 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।

 

करीब 6,957 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना काजीरंगा क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी, साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाएगी।

 

इसके अलावा, संपर्क व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आज असम को दो ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों की सौगात भी देंगे। अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ये ट्रेनें पूर्वोत्तर क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर ढंग से जोड़ेंगी। इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे असम में रेल परिवहन को एक नई गति और दिशा मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…